शाहजहाँपुर, 23 सितम्बर 2025
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आज 30 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई और 3 दम्पतियों को आपसी सहमति से विदा किया गया।
1️⃣ थाना मदनापुर – 8 वर्ष पूर्व विवाहित दम्पति में विवाद के बाद पत्नी दो माह से मायके में रह रही थी। आपसी वार्ता के बाद दोनों ने साथ रहने का निर्णय लिया।
2️⃣ थाना तिलहर – 16 माह पूर्व विवाहित दम्पति में मारपीट और मतभेद की शिकायत थी। परामर्श के बाद दोनों ने समझौता कर लिया और साथ रहने को तैयार हुए।
3️⃣ थाना काट – 3 वर्ष पूर्व विवाहित दम्पति में पति द्वारा देखभाल न करने और मारपीट की शिकायत थी। समझाइश के पश्चात दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर दिया।
परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य दम्पतियों के बीच आपसी विवाद को सौहार्दपूर्ण समाधान के माध्यम से समाप्त कर पारिवारिक सौहार्द बनाए रखना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments