शाहजहाँपुर। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने हेतु पुलिस ने सोमवार को व्यापक अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया के नेतृत्व में थाना जलालाबाद क्षेत्र में पुलिस बल के साथ बाजारों, पटाखा दुकानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग की गई।
जांच के दौरान सुरक्षा मानकों, पटाखों के भंडारण की स्थिति और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान तीन दुकानों पर अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं विक्रय करते हुए पाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया ने प्रभारी निरीक्षक जलालाबाद को तत्काल आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने मौके से अवैध पटाखों को जब्त करते हुए संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही की और उन्हें भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से बाज आने की सख्त चेतावनी दी।
अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया ने दुकानदारों और आम जनता से अपील की—
“पटाखों का भंडारण एवं विक्रय केवल वैध लाइसेंस धारकों द्वारा निर्धारित मात्रा में ही किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध भंडारण पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
उन्होंने यह भी कहा कि त्योहारों के दौरान जिलेभर में पुलिस द्वारा निरंतर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या अवांछित घटना की संभावना को पूरी तरह रोका जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments