Hot Posts

6/recent/ticker-posts

📰 प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत गर्रा नदी में दो लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर। दिनांक 12 नवम्बर 2025 को भारत सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का आयोजन गर्रा नदी, पंचमुखी हनुमान मंदिर राजघाट पर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० सांसद श्री अरुण कुमार सागर ने 2.00 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सांसद जी ने मत्स्य संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं स्थानीय मत्स्य संपदा के संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नदियों में मत्स्य संसाधन बढ़ाने से जैव विविधता की रक्षा और स्थानीय मत्स्य व्यवसायियों की आय में वृद्धि संभव है।

रिवर रैंचिंग के साथ ही मत्स्य विकास कार्यक्रमों पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
इसमें श्रीमती अंजना वर्मा, उप निदेशक मत्स्य, बरेली मण्डल एवं सुश्री गायत्री पाण्डे, सहायक निदेशक मत्स्य, बरेली/शाहजहाँपुर ने उपस्थित मत्स्य पालकों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, केसीसी ऋण सुविधा तथा निःशुल्क मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।


कार्यक्रम में डा० एन० पी० गुप्ता (वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र), श्री राजेश कश्यप, श्री रामबाबू निषाद (जिला अध्यक्ष, निषाद पार्टी), श्री मुकेश कुमार वर्मा, श्री राजपाल कश्यप सहित अनेक प्रगतिशील मत्स्य पालक उपस्थित रहे।
वहीं प्र० सहायक निदेशक मत्स्य श्री पूरनलाल, श्री संजीव कुमार, श्री जाबिर अली (मत्स्य निरीक्षक), श्री अशोक कुमार सक्सेना (वरिष्ठ सहायक) एवं अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

मुख्य अतिथि मा० सांसद श्री अरुण कुमार सागर ने अपने उद्बोधन में उपस्थित जनसमुदाय से मत्स्य पालन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की और कहा कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से मत्स्य पालक आत्मनिर्भर बन सकते हैं

🎯 उद्देश्य:
इस रिवर रैंचिंग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदियों में मत्स्य संपदा को बढ़ाना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और मत्स्य उद्योग को सशक्त बनाना है।



Post a Comment

0 Comments