दिनांक: 17 नवंबर 2025
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के सतत मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना कांट के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
थाना कांट में वादी की दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 491/2025 धारा 137(2)/87 BNS में मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें नामजद अभियुक्तगण —
मामले की विवेचना उपनिरीक्षक श्री पंकज कुमार सिंह द्वारा की जा रही है। घटना के उपरांत अभियुक्तगण फरार हो गए थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही थी।
इसी क्रम में आज दिनांक 17.11.2025 को थाना कांट पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली और नामजद अभियुक्त रहनवाज़ अली पुत्र नत्थू (उम्र लगभग 19 वर्ष) निवासी सिमरिया सहसपुर को नहर कोली पुलिया के पास, समय लगभग 11:25 बजे, गिरफ्तार कर लिया गया।
अन्य शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास निरंतर जारी हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
नाम: रहनवाज़ अली पुत्र नत्थू
उम्र: लगभग 19 वर्ष
निवासी: ग्राम सिमरिया सहसपुर, थाना कांट, जनपद शाहजहाँपुर
मु0अ0सं0 491/2025 धारा 137(2)/87 BNS, थाना कांट
नहर कोली पुलिया के पास, थाना कांट
दिनांक: 17.11.2025
समय: लगभग 11:25 बजे
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments