शाहजहाँपुर, 11 नवम्बर 2025 — जनपद शाहजहाँपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र के नवादा इन्देपुर स्थित बाल गृह के सामने आज सुबह एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और शव की जांच-पड़ताल शुरू की। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और अक्सर क्षेत्र में घूमता रहता था।
मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है, वहीं शव का पंचायतनामा तैयार किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा मृतक की पहचान सुनिश्चित कराने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की गई है। यदि किसी व्यक्ति के पास मृतक से संबंधित कोई जानकारी हो, तो वह थाना कोतवाली शाहजहाँपुर (मो. 9454404212) पर संपर्क कर सकता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments