शाहजहाँपुर, 23 दिसंबर 2025।
जनपद शाहजहाँपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दिया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, शाहजहाँपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के अंतर्गत जनपद के सभी विकास खण्डों की ग्राम पंचायतों की निर्वाचक नामावली तैयार कर ली गई है।
यह निर्वाचक नामावली विकास खण्ड मदनापुर, ददरौल, कांट, भावलखेड़ा, जलालाबाद, मिर्जापुर, कलान, सिंधौली, बण्डा, खुटार, पुवायाँ, कटरा-खुदागंज, जैतीपुर, निगोही एवं तिलहर की समस्त ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित है।
निर्वाचक नामावली की एक-एक प्रति निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, संबंधित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय एवं मतदान केंद्रों पर बीएलओ के पास निरीक्षण हेतु उपलब्ध कराई गई है। कोई भी नागरिक कार्यालय समय में नामावली का निरीक्षण कर सकता है।
यदि किसी मतदाता को नाम जोड़ने, हटाने अथवा विवरण में संशोधन से संबंधित कोई दावा या आपत्ति हो, तो वह 30 दिसंबर 2025 तक प्रपत्र-2, 3 अथवा 4 में संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने जनपद के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते नामावली का निरीक्षण कर अपने अधिकार का प्रयोग करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments