शाहजहांपुर।
शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधिकारी के सहयोग से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी एवं नगर आयुक्त डॉ0 विपिन कुमार मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति में निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम वर्ग एवं सामाजिक संगठनों को आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए, ताकि ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति असहाय न रहे। उन्होंने ऐसे सेवा कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन पर जोर देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
कंबल वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बॉथम के साथ सुरेंद्र सिंह सेठ, अमित शर्मा, रेहान मिर्ज़ा, विवेक सहगल, ज्ञान चंद्र, भारत विकाश एवं आदित्य वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments