Breaking News

उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मोत्सव


संवाददाता: लखनऊ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम गौरी बाजार, सरोजनी नगर, लखनऊ में आयोजित किया गया, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता, विधानसभा सचिव कौशलेंद्र यादव, कार्यालय सचिव सतीश कुमार, इकाई अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव, महामंत्री अक्षय यादव, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष संदीप कुमार पाल, मंत्री संजय साहू, गहरू इकाई अध्यक्ष शिव सिंह, मंत्री सोनू साहू सहित शिवपाल सिंह यादव, आशीष कुमार तिवारी, दीपक सिंह, विपिन गुप्ता, पंकज शुक्ला और पवन कुमार पांडे समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व, राष्ट्र के प्रति उनके योगदान और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार आज भी मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि संगठन भविष्य में भी ऐसे महापुरुषों के जन्मोत्सव मनाकर नई पीढ़ी को उनके विचारों से जोड़ने का कार्य करता रहेगा।


Post a Comment

0 Comments