शाहजहाँपुर।
जनपद शाहजहाँपुर के थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस टीम ने एक पंजीकृत मुकदमे में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना रामचन्द्र मिशन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस द्वारा अवैध शराब, अवैध शस्त्र, मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
थाना रामचन्द्र मिशन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 246/2025, धारा 127(2)/308(4)/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियुक्त
दिनांक 21 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त उत्कर्ष तिवारी को उसके घर नई बस्ती से समय 12:55 बजे तथा अभियुक्त अनमोल को उसके घर से समय 13:25 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान घटना में प्रयुक्त एक अपाचे मोटरसाइकिल (UP 27 BU 5968) भी बरामद की गई।
उत्कर्ष तिवारी के विरुद्ध पूर्व में रामचन्द्र मिशन व रोजा थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, शासकीय कार्य में बाधा सहित गंभीर धाराएं शामिल हैं।
वहीं अनमोल के विरुद्ध जुआ अधिनियम एवं अन्य आपराधिक मामलों में पहले से मुकदमे पंजीकृत हैं।
इस सफल गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments