शाहजहांपुर। जनपद में पुलिस प्रशासन के अंतर्गत हुए फेरबदल के क्रम में रोजा हथोड़ा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह का स्थानांतरण कर उन्हें थाना सदर बाजार भेजा गया है। उनके स्थान पर नव नियुक्त चौकी प्रभारी सागर गौतम ने रोजा हथोड़ा चौकी का कार्यभार ग्रहण कर लिया।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत चौकी प्रभारी सागर गौतम ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, अपराध नियंत्रण एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा।
स्थानीय पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नए चौकी प्रभारी का स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। पुलिस प्रशासन द्वारा उम्मीद जताई गई है कि नए प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments