शाहजहाँपुर, 20 दिसंबर।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 08 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिसमें आपसी समझौते के बाद एक दंपति को सकुशल विदा किया गया।
परिवार परामर्श केंद्र में थाना सिंधोली क्षेत्र से आए एक दंपति का मामला विचाराधीन था। दंपति की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व हुई थी। पत्नी ने शिकायत में बताया कि पति शराब के नशे में मारपीट करता है और उसे घर से निकाल देता है, जिसके कारण वह पिछले सात माह से मायके में रह रही थी। महिला ने यह भी कहा कि यदि पति का व्यवहार सुधर जाए और मारपीट बंद हो, तो वह पुनः ससुराल जाने को तैयार है।
परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर काउंसलिंग कराई गई और समझाइश दी गई। बातचीत के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से साथ रहने को राजी हो गए। आपसी समझौता होने पर दंपति को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
इस अवसर पर परिवार परामर्श केंद्र में महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता, महिला आरक्षी बबीता, मोनिका, पिंकी तथा आरक्षी साकेत सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments