स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
वीर बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दिव्य स्वरूप का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सहभाग किया।
कार्यक्रम के दौरान वीर बाल दिवस और साहिब श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने चित्रकला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने गुरु परंपरा, त्याग और बलिदान के संदेश को स्मरण करते हुए सिख समाज के साथ लंगर ग्रहण किया और समरसता तथा सेवा भाव का संदेश दिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments