कल्लू उर्फ रजनीश, ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ
लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र स्थित D ग्लोब चाय दुकान पर हुए विवाद और दो युवकों पर हमले के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोतवाल विक्रम सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल कदम उठाए गए। चौकी प्रभारी लीला की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात नियंत्रित किए और आरोपितों को हिरासत में लिया।
अधिकारियों का कहना है कि मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव और हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments