शाहजहाँपुर।
जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त की गई। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
पैदल गश्त के दौरान सदर बाजार क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बाजार में मौजूद व्यापारियों, आमजन एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी फीडबैक प्राप्त किया। इसके साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई।
गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर प्रभावी पुलिसिंग, निरंतर क्षेत्र में भ्रमणशील रहने तथा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments