शाहजहाँपुर।
माय भारत पोर्टल पर संचालित सड़क सुरक्षा मित्र अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम एवं सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बरेली मोड़ पर मेरा युवा भारत शाहजहाँपुर एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा। अभियान के दौरान माय भारत स्वयंसेवकों द्वारा हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चला रहे राहगीरों को गुलाब भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों की गाड़ियों पर सड़क सुरक्षा स्टीकर चस्पा कर उन्हें नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
इस अवसर पर यातायात उप निरीक्षक विनय कुमार पांडेय ने कहा कि “सड़क सुरक्षा माह के दौरान निरंतर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा रही है। नियमों का पालन ही सड़क दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।”
जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने कहा कि “सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित इस अभियान के माध्यम से माय भारत स्वयंसेवकों द्वारा नागरिकों को सुरक्षित, संयमित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।”
कार्यक्रम में माल एवं कर अधिकारी आर.पी. गौतम, यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण सहित अमित श्रीवास्तव, दिव्यांशी मिश्रा, देवेश कुमार, साहिल खान, ज़ाहिद आलम, हिमांशु सक्सेना, करण, अभिनव, विवेक एवं अन्य माय भारत स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments