स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। श्री रामचन्द्र मिशन आश्रम में आयोजित बसंत उत्सव–2026 के दूसरे चरण के दूसरे दिन ध्यान, भक्ति और साधना की त्रिवेणी प्रवाहित होती नजर आई। आश्रम में देश-विदेश से आए हजारों अभ्यासी सामूहिक ध्यान में लीन होकर मानव कल्याण और विश्व शांति की कामना करते दिखे।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री रामचन्द्र मिशन के अध्यक्ष एवं हार्टफुलनेस मेडिटेशन के वैश्विक मार्गदर्शक कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ के सान्निध्य में सामूहिक ध्यान साधना से हुआ। अपने संदेश में दाजी ने आत्मिक उन्नति और ईश्वर से एकत्व को जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य बताते हुए साधकों को निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।
ध्यान सत्र के उपरांत भजन गायक चरन प्रीत ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। “सजा दो घर गुलशन सा…” और “लालाजी की याद में…” जैसे भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सायंकालीन सत्र में भी ध्यान साधना कराई गई।
आयोजन की व्यवस्थाओं में विनीत राणावत, माधो गोपाल अग्रवाल, ए.के. गर्ग, सुयश सिन्हा, राजीव श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार सिंह, शुभम सक्सेना और सौमेंद्र त्यागी सहित अनेक साधकों का योगदान रहा।
बसंत उत्सव में शामिल होने पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
बसंत उत्सव में भाग लेने हेतु देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी तीन दिवसीय प्रवास पर आश्रम पहुंचे। उनके आगमन पर जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने उनका स्वागत किया।
आश्रम पहुंचने पर मिशन के पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। इसके पश्चात पूर्व राष्ट्रपति ने दाजी से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया और ध्यान साधना में सहभागिता की।
पूरा आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा, अनुशासन और शांति का अनुपम उदाहरण बना रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments