ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। क्षेत्र के एक विद्यालय की छात्राओं आलिया, अनम, आयशा, कल्पना एवं शीलम ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस संबंध में प्रधानाध्यापिका अंजलि सक्सेना ने जानकारी दी।
प्रतियोगिता के दौरान छात्र तैय्यब ने 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, साथ ही रिले रेस में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
विजेताओं को मुख्य अतिथि श्री राम प्रवेश (प्राचार्य, डायट), एडी बेसिक श्री श्याम किशोर तिवारी एवं बीएसए लखनऊ श्री विपिन कुमार द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर बीईओ मुख्यालय श्री राजेश सिंह, एआरपी काकोरी फरहा नाज, खेल अनुदेशक अगम कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments