लखनऊ | 16 फरवरी 2026
राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना ग्राम लालताखेड़ा के बाहर एक बाग के पास सोमवार देर रात लगभग 10 बजे हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई, जहां खून के धब्बे पाए गए।
जांच में पता चला कि मृतक की पहचान रामसागर (24) पुत्र इन्दल निवासी माधौटांडा, जनपद पीलीभीत के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे 108 एंबुलेंस से सरोजनीनगर स्थित सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतक ने दिसंबर 2024 में काकोरी के लालताखेड़ा निवासी कामिनी से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद पारिवारिक विवाद चल रहा था। आरोप है कि लड़की पक्ष के लोग उसकी दूसरी शादी कराने की तैयारी कर रहे थे।
घटना वाले दिन मृतक अपने भाई राहुल के साथ पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सुमित ने रामसागर पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई।
इस मामले में थाना काकोरी में मुकदमा संख्या 58/2026 धारा 103(1)/115(2)/3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों—पंकज, सुमित, अमित और भीमा गौतम—को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments