ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के जोन-पश्चिमी अंतर्गत थाना काकोरी पुलिस ने हत्या की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, वादी राहुल गौतम की तहरीर पर उसके भाई रामसागर (24 वर्ष) की चाकू से हत्या किए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के लिए गठित टीमों ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पलेहन्दा मोड़ से आरोपियों को गिरफ्तार किया।
हत्या की वजह
जांच में सामने आया कि मृतक ने युवती कामिनी से प्रेम विवाह किया था, जिससे नाराज होकर युवती के परिजनों ने वारदात को अंजाम दिया। 16 फरवरी की शाम आरोपियों ने योजना बनाकर रामसागर को गांव के बाहर बुलाया और चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
गिरफ्तार अभियुक्त
सुमित गौतम (25 वर्ष), अमित गौतम (20 वर्ष), भिम्मा गौतम (50 वर्ष) एवं एक 16 वर्षीय बाल अपचारी।
बरामदगी
➤ घटना में प्रयुक्त 01 अदद आलाकत्ल चाकू
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक सतीश राठौर,
उपनिरीक्षक छत्रजीत सिंह,
उपनिरीक्षक मोबिन अली,
उपनिरीक्षक सुमित तिवारी,
हेड कांस्टेबल राजकुमार,
कांस्टेबल अजीत कुमार,
कांस्टेबल धीरेन्द्र मौर्य,
कांस्टेबल संगलदीप।
पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments