ब्यूरो रिपोर्ट: सुधीर सिंह कुम्भाणी
बिसवां / सीतापुर
बार एसोसिएशन बिसवां की बैठक मंगलवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बार के वरिष्ठ सदस्य एवं अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा उपजिलाधिकारी (प्रशासनिक) बिसवां के विरुद्ध दिए गए प्रार्थनापत्र पर विस्तृत चर्चा की गई।
चर्चा के दौरान अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला द्वारा न्यायालय में नियमों के विपरीत कार्यवाही की गई। अधिवक्ताओं के अनुसार वाद/अपील चन्द्र प्रकाश आदि बनाम अंशुल श्रीवास्तव आदि प्रकरण में उत्तरदाता पक्ष के अधिवक्ता की उपस्थिति के बावजूद उनका पक्ष सुने बिना ही 28 फरवरी 2026 की निर्धारित तिथि से पूर्व आदेश पारित कर दिया गया। इसके बाद 17 फरवरी 2026 को संशोधित आदेश जारी किया गया, जिसे अधिवक्ताओं ने न्यायिक प्रक्रिया की अनदेखी बताया।
मामले को गंभीर मानते हुए बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए 19 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक न्यायिक कार्यों के बहिष्कार का निर्णय लिया है।
साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि इस अवधि में न्यायिक कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तो अधिवक्तागण 23 फरवरी 2026 से अनशन पर बैठेंगे और आगामी रणनीति तय होने तक न्यायालय का बहिष्कार जारी रहेगा।
बैठक में राजकिशोर यादव, अशोक वर्मा, सत्यम त्रिवेदी, विपिन यादव, अभिषेक शुक्ला, नीरज श्रीवास्तव सहित सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित रहे और सभी ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए प्रशासन के रवैये के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments