शाहजहाँपुर। उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) योजनान्तर्गत आयोजित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 80 कृषकों के समूह को कृषि विज्ञान केन्द्र, नियामतपुर से ग्राम बिहारीपुर, तहसील तिलहर स्थित कृषक प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया गया। इस दौरान कृषकों ने श्री अमरीक सिंह के पॉलीहाउस का निरीक्षण कर यूरोपियन खीरे सहित बेमौसमी सब्जियों की उन्नत खेती की जानकारी प्राप्त की।
कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक (उद्यान विशेषज्ञ) डॉ. महेश कुमार ने बताया कि पॉलीहाउस तकनीक से कम क्षेत्रफल में अधिक उत्पादन व बेहतर मुनाफा प्राप्त किया जा सकता है। यह संरचना फसलों को प्रतिकूल मौसम, कीट एवं रोगों से सुरक्षित रखती है तथा जल व अन्य संसाधनों की बचत में सहायक होती है।
इसके पश्चात कृषकों ने ग्राम रसेवन (विकास खंड जैतीपुर) में प्रगतिशील कृषक अमरीश कुमार एवं सत्यप्रकाश द्वारा लो-टनल एवं ड्रिप सिंचाई पद्धति से की जा रही लौकी, खीरा एवं अन्य सब्जियों की खेती का अवलोकन किया, जिसे किसानों ने अत्यंत उपयोगी बताया।
कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि एमआईडीएच योजना के अंतर्गत पॉलीहाउस स्थापना पर 50 प्रतिशत तक अनुदान देय है तथा किसान 500 से 4000 वर्ग मीटर तक पॉलीहाउस स्थापित कर सकते हैं। भ्रमण के समय संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments