स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर, 17 मार्च 2026।
जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र के हनुमतधाम परिसर में पैदल गश्त की गई। इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी नगर एवं पुलिस बल भी मौजूद रहा।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पूरे परिसर, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने विशेष रूप से भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लगातार गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा को लेकर उन्हें आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
पुलिस द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के पैदल गश्त कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखना, लोगों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
0 Comments