ब्यूरो चीफ: प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
Balrampur। लोकसभा श्रावस्ती के पूर्व सांसद प्रत्याशी एवं समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट ने क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को उठाते हुए रेल मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण सिंह को सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार तथा कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग की गई।
समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल ने बताया कि Harraiya Satgharwa विकास खंड, जो नेपाल सीमा से सटा हुआ क्षेत्र है, वहां रेलवे की कोई सीधी सुविधा नहीं है। इस क्षेत्र के लोगों के लिए सबसे नजदीकी स्टेशन Kauvapur Railway Station है, लेकिन यहां Aishbagh Intercity Express 15069 का ठहराव नहीं है। उन्होंने मांग की कि इस ट्रेन का ठहराव कौवापुर स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए।
इसके साथ ही बलरामपुर सिटी के Jharkhandi Railway Station पर भी इस ट्रेन सहित अन्य गुजरने वाली ट्रेनों का ठहराव कराने की मांग की गई, जिससे नगरवासियों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि Gorakhpur से Basti होते हुए Gonda Junction तक जाने वाली रेलवे लाइन पर जहां सैकड़ों ट्रेनें संचालित होती हैं, वहीं Barhni–बलरामपुर होकर गोण्डा जाने वाली लाइन पर मुश्किल से एक दर्जन ट्रेनें चलती हैं, जिनमें अधिकतर मालगाड़ियां शामिल हैं।
समाजसेवी ने मांग की कि इस रेलवे लाइन पर भी दिल्ली, मुंबई, लुधियाना, पंजाब, अमृतसर, कोलकाता और प्रयागराज जैसे प्रमुख महानगरों को जोड़ने वाली ट्रेनों का संचालन किया जाए, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों के मजदूरों, किसानों और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
उन्होंने विशेष रूप से Gorakhdham Superfast Express 12555 को Gorakhpur से बढ़नी, तुलसीपुर और बलरामपुर होकर Gonda Junction तक संचालित करने की भी मांग की।
इसके अतिरिक्त Devi Patan Temple में लगने वाले चैत्र नवरात्रि के भव्य देवीपाटन मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष मेला एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की भी मांग की गई।
इस अवसर पर एडवोकेट गयास अहमद खान, रूपेश मिश्रा, जनार्दन दूबे, नृपेन्द्र उपाध्याय, आशीष शुक्ला, राम सुमिरन यादव, आशीष श्रीवास्तव, अभय शुक्ल, आर.के. दूबे, विवेक वर्मा, राजू पाण्डेय, अमरेश बहादुर वर्मा, अमृत लाल तिवारी, अवनीश कुमार मिश्रा, उमेश मौर्या सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल ने रेल मंत्री से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों की इन मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए, जिससे सीमावर्ती जनपद बलरामपुर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
0 Comments