Breaking News

थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के नेतृत्व में थाना तिलहर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

संक्षिप्त विवरण

दिनांक 22.04.2026 को वादिनी द्वारा सूचना दी गई कि उसके पति सतीशचन्द्र को उसके पुत्र शोभित एवं पुत्रवधू द्वारा संपत्ति के लालच में लगातार परेशान व प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे आहत होकर सतीशचन्द्र द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली गई।

उक्त संबंध में थाना तिलहर पर मु0अ0सं0 183/2026 धारा 108 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त प्रकरण में नामित वांछित अभियुक्त शोभित कुमार पुत्र स्व0 सतीशचन्द्र गुप्ता निवासी मोहल्ला केलरगंज, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 25 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना एवं सर्विलांस की सहायता से दिनांक 24.04.2026 को समय करीब 12:05 बजे लकड़ी की टाल के पास, तिलहर क्षेत्र से घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

शोभित कुमार पुत्र स्व0 सतीशचन्द्र गुप्ता
निवासी – मोहल्ला केलरगंज, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर
उम्र – करीब 25 वर्ष

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0 183/2026
धारा 108 बीएनएस
थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर

आपराधिक इतिहास अभियुक्त शोभित

  1. मु0अ0सं0 143/2018 धारा 147/148/323/504/506/452/427 भादवि, थाना तिलहर
  2. मु0अ0सं0 581/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना तिलहर
  3. मु0अ0सं0 313/2024 धारा 380/411/457 भादवि, थाना तिलहर
  4. मु0अ0सं0 816/2023 धारा 323/504 भादवि व 3(1)(द) एससी/एसटी एक्ट, थाना तिलहर

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री जुगुल किशोर पाल, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर
  2. उ0नि0 रमेश कुमार वर्मा, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर
  3. का0 876 अनिल कुमार, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर

Post a Comment

0 Comments