शाहजहांपुर। जनपद की समाजसेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह के शाहजहांपुर से बुलंदशहर स्थानांतरण पर सम्मान पत्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी।
संस्था के संस्थापक अनिल गुप्ता प्रधान एवं शाहनवाज खां एडवोकेट ने कहा कि आपके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जनपदवासी सदैव याद रखेंगे। आपने बहुत ही सुंदर तरीके से जनपद में कार्य किया, पूरे जिले में कभी किसी को शिकायत का अवसर नहीं दिया। हर व्यक्ति की बात सुनी और हर समस्या का समाधान किया। आपका स्नेह सभी पर समान रूप से बरसा।
संस्था के संस्थापकों ने भावुक होते हुए कहा कि एक बहन के रूप में हमने आपको पाया और आज बहन को विदा करने का समय आ गया।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता एवं महासचिव विकास सक्सेना ने कहा कि हम सभी की शुभकामनाएं हैं कि आप सदैव स्वस्थ रहें और आगे पदोन्नति प्राप्त कर जिलाधिकारी के रूप में पुनः हमारे जनपद में लौटें।
सभी की बातें सुनकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह भी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर से उन्हें इतना स्नेह मिला है कि वे जीवन में कभी इस जनपद को नहीं भूल पाएंगी। उन्होंने कहा कि नौकरी के दौरान कई जिलों में जाना पड़ता है, क्योंकि स्थानांतरण सेवा का एक स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन शाहजहांपुर से मिला अपनापन हमेशा स्मरण रहेगा।
उन्होंने कहा कि इसी जनपद में उन्हें मां बनने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ, इसलिए शाहजहांपुर उनके जीवन में हमेशा विशेष स्थान रखेगा।
कार्यक्रम में संस्था की डायरेक्टर तराना जमाल, निखिल महेंद्रु, डॉ. पुनीत मनीषी, संगीता गुप्ता, सुमन गुप्ता, नुजहत अंजुम, मोहम्मद नाजिम, कृष्णा, सुधीर, सवाब सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments