Breaking News

अवैध शस्त्र के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार


 स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रोजा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अटसलिया पुल के नीचे अवैध हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फारुक पुत्र लल्लू निवासी मोहल्ला मोहम्मदजई ईदगाह, थाना सदर बाजार, शाहजहाँपुर (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर पौनिया एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना रोजा में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें शस्त्र अधिनियम, जुआ अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं के कई मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी के दौरान थाना रोजा पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक सागर, हेड कांस्टेबल शिवपूजन सिंह एवं विनोद कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments