शाहजहांपुर में आज करीब शाम 4:00 बजे विकास भवन स्थित एक कमरे में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
आग लगते ही पूरे विकास भवन में धुआं भर गया, जिससे वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्थिति बिगड़ती देख लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। समय रहते राहत कार्य शुरू होने से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
0 Comments