पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी तिलहर के कुशल निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा के नेतृत्व में थाना कटरा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई।
थाना कटरा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध की रोकथाम तथा वारंटियों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही थी।
इसी क्रम में दिनांक 12.04.2026 को वादिनी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त करन सिंह पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम सारीनगला नवादा, थाना कटरा, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना कटरा पर मु0अ0सं0 96/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
उक्त प्रकरण की विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई।
मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त करन सिंह पुत्र रामकिशोर को मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 23.04.2026 को समय लगभग 19:50 बजे उसके घर के पास, ग्राम सारीनगला नवादा क्षेत्र से थाना कटरा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष नियमानुसार प्रस्तुत किया जा रहा है।
करन सिंह पुत्र रामकिशोर, निवासी ग्राम सारीनगला नवादा, थाना कटरा, जनपद शाहजहाँपुर, हाल पता मोहल्ला रामनगर कॉलोनी, थाना कटरा, शाहजहाँपुर, उम्र करीब 25 वर्ष।
मु0अ0सं0 96/2026 धारा 137(2)/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना कटरा, शाहजहाँपुर।
अभियुक्त के घर के पास, ग्राम सारीनगला नवादा।
दिनांक 23.04.2026, समय 19:50 बजे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments