स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना तिलहर पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार 8 जून 2026 को वादी की तहरीर पर अभियुक्तगण अरुण कनोजिया पुत्र सेठपाल कनोजिया समेत छह लोगों के विरुद्ध दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, गाली-गलौज करने तथा मारपीट कर हत्या करने के आरोप में थाना तिलहर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में नामजद अभियुक्त अरुण कनोजिया एवं सेठपाल कनोजिया को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। शेष वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी थी।
इसी क्रम में 17 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्ता विमला पत्नी सेठपाल कनोजिया, निवासी ग्राम गोबरसण्डा, थाना तिलहर को उसके घर से दोपहर 12:20 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्ता :
विमला पत्नी सेठपाल कनोजिया, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी ग्राम गोबरसण्डा, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :
थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments