शाहजहाँपुर, 30 अप्रैल 2026।
आगामी नगर पंचायत उपचुनाव के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना कटरा परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम, थाना कटरा पुलिस बल एवं पीस कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान सभी से चुनाव के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।
बैठक के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा थाना कटरा क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। गश्त के दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर शांति बनाए रखने की अपील की गई तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments