Breaking News

लखनऊ में आधी रात पुलिस मुठभेड़: दिल्ली के 2 शातिर अंतराजीय लुटेरे पैर में गोली लगने से ढेर; 200 से अधिक CCTV खंगालकर गैंग का पर्दाफाश

 

 

[ एनकाउंटर / बड़ी कामयाबी / कृष्णानगर ]

ब्यूरो रिपोर्ट: शशांक मिश्रा, लखनऊ ✍️

कृष्णानगर, लखनऊ | 31 मई, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज - एक्सक्लूसिव क्राइम डेस्क

खनऊ के थाना कृष्णानगर पुलिस व सर्विलांस टीम (दक्षिणी) ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय शातिर लूट और छिनैती करने वाले गिरोह का बड़ा पर्दाफाश किया है। आधी रात को मानसनगर रोड पर हुई भीषण मुठभेड़ के दौरान दिल्ली के रहने वाले दो कुख्यात बदमाशों के पैर में पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगी है, जिन्हें अभिरक्षा में लेकर लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मुठभेड़ और कार्रवाई की बड़ी बातें:
  • सघन चेकिंग: मानसनगर रोड पर आसाराम बापू आश्रम के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर की पल्सर बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया।
  • पुलिस पर फायरिंग: बदमाशों ने भागने की कोशिश में लड़खड़ाकर गिरने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायर झोंक दिया।
  • आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई: पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दोनों शातिर अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हुए।
  • सीसीटीवी का जाल: डीसीपी (दक्षिणी) के निर्देश पर गठित 4 टीमों ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर इस गिरोह को ट्रेस किया था।

गिरफ्तार बदमाशों का प्रोफाइल और लंबा आपराधिक इतिहास:
1. रोहन उर्फ गुड्डू (उम्र 23 वर्ष): निवासी मदरासी मंदिर के पास, थाना अंबेडकर नगर, दक्षिण पूर्वी दिल्ली। इस पर गौतमबुद्धनगर (बिसरख), गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर सहित विभिन्न जिलों में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के 20 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
2. साहिल (उम्र 21 वर्ष): निवासी मदनगिरि, थाना अंबेडकरनगर, दक्षिण पूर्वी दिल्ली। इस शातिर पर उन्नाव (अजगैन) और नोएडा सेक्टर-39 में चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।

कृष्णानगर की इन बड़ी घटनाओं का हुआ सफल अनावरण:
मु0अ0सं0-231/2026: बीते 28 मई को कुंदन विहार निवासी रामबाबू चौरसिया की मोटरसाइकिल पर रखा बैग लूटकर भागने की घटना का पर्दाफाश।
मु0अ0सं0-212/2026: कुछ दिन पूर्व वर्षा रानी नामक महिला से सरेराह सोने की चैन छीनने की वारदात का सफल अनावरण।

🚨 बदमाशों के पास से बरामदगी का विवरण

ज्वैलरी: एक अदद पीली धातु की चैन (वजन लगभग 5.70 ग्राम)।
अवैध हथियार: दो अदद अवैध तमंचा (315 बोर), दो जिंदा व तीन खोखा कारतूस।
वाहन व अन्य: घटना में प्रयुक्त एक बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल और लूटा गया बैग (कपड़े व सिगरेट समेत)।

इस शानदार और साहसिक सफलता पर कमिश्नरेट पुलिस के आला अधिकारियों ने थाना कृष्णानगर पुलिस और सर्विलांस टीम (दक्षिणी) की पीठ थपथपाई है। पुलिस अब गिरफ्तार बदमाशों से कड़ाई से पूछताछ कर लखनऊ व आस-पास के जिलों में सक्रिय इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

"जुर्म के खिलाफ सबसे तेज, सबसे सटीक - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments