Breaking News

शाहजहाँपुर: 'पटाखा' छोड़ने वाली बुलेट पर परिवहन विभाग का हंटर; मॉडिफाई साइलेंसर के विरुद्ध अभियान में 24 चालान, 2 वाहन सीज

[ परिवहन विभाग कार्रवाई / ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण ]

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर | 13 मई, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज

ड़क पर शोर मचाने वाले और नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जनपद में मॉडिफाई साइलेंसर के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 24 वाहनों का चालान किया और दो बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज कर दिया।

ध्वनि प्रदूषण पर प्रहार:

अक्सर देखा जाता है कि युवा अपनी मोटरसाइकिलों, विशेषकर बुलेट में शोर करने वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगवा लेते हैं, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को काफी असुविधा होती है। इसी को देखते हुए परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को चिन्हित किया और भारी जुर्माना लगाया।

दो बुलेट सीज: चेकिंग के दौरान मानकों का उल्लंघन करने और अत्यधिक शोर करने वाली दो बुलेट मोटरसाइकिलों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

परिवहन विभाग ने आम जन और वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे अपनी मोटरसाइकिलों में कंपनी द्वारा निर्धारित मानक वाले साइलेंसर का ही उपयोग करें। मॉडिफाई साइलेंसर न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं बल्कि यातायात नियमों के विरुद्ध भी हैं।

यातायात नियमों का पालन करें - शांति व्यवस्था बनाए रखें।

"जनहित की खबर, प्रशासन की नज़र - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments