[ कृषि एवं किसान कल्याण / इफको अभियान ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर के ददरौल साधन सहकारी समिति पर बुधवार को मृदा परीक्षण अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे इफको लखनऊ के उप महाप्रबंधक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने किसानों को मिट्टी की जाँच कराने के प्रति जागरूक करते हुए इसे खेती की आधारशिला बताया।
इफको के क्षेत्र अधिकारी रामरतन सिंह ने नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के चमत्कारी लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी से बीज शोधन और फसल पर छिड़काव करने से पारंपरिक डीएपी की खपत में 25 से 50 प्रतिशत तक की कमी लाकर खेती की लागत को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
वैज्ञानिक खेती की सलाह: टीएमई इफको-एमसी भावेश त्रिपाठी ने फसलों में कीट व रोगों के प्रबंधन पर प्रकाश डाला। वहीं, किसानों को 'एनपीके कंसोर्टिया' (जैव उर्वरक) का उपयोग करने की सलाह दी गई, जिससे मिट्टी की उर्वरकता बनी रहे और पैदावार में वृद्धि हो।
कार्यक्रम में सचिव दिनेश दीक्षित, सचेंद्र वर्मा, दुर्गेश पाण्डेय सहित लगभग 70 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने किसानों से अपील की कि वे अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से बचें और मिट्टी की जाँच रिपोर्ट के आधार पर ही संतुलित खाद का उपयोग करें।
"किसानों का हमसफर - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments