[ गौरवपूर्ण उपलब्धि / जनगणना-2027 ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
जनगणना-2027 के तहत संचालित 'स्वगणना' (Self Enumeration) अभियान में शाहजहाँपुर जनपद ने पूरे उत्तर प्रदेश में पाँचवाँ स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब तक जनपद के 71 हजार परिवारों ने पोर्टल के माध्यम से अपनी गणना स्वयं पूर्ण कर ली है। इस सफलता के पीछे जुटे समर्पित कर्मियों को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट में शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
नगर पालिका तिलहर और तहसील पुवायां के उन सुपरवाइजरों व प्रगणकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। इनमें हरीशकांत भारद्वाज, आयुषी द्विवेदी, आदेश कुमार, मुकेश बाबू, मनोज कुमार, ममता शुक्ला और सुखवंती कौर शामिल रहीं। जिलाधिकारी ने इन कर्मियों के विद्यालयों के विकास हेतु अलग से बजट देने की भी घोषणा की।
स्वगणना की समयसीमा: बता दें कि se.census.gov.in पोर्टल पर यह प्रक्रिया 7 मई से शुरू हुई है, जो 21 मई 2026 तक चलेगी। जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आगामी दिनों का विशेष खाका तैयार किया है।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम वित्त अरविंद कुमार और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रियंका चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी जनपद वासियों से अपील की है कि वे राष्ट्र निर्माण के इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
"सटीक आँकड़े, उज्ज्वल भविष्य - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments