स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद शाहजहांपुर में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर आयुक्त श्रीमती सौम्या गुरुरानी द्वारा किया गया।
महोत्सव में पथ विक्रेताओं ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण प्राप्त करने वाले पथ विक्रेताओं को स्वीकृति पत्र, चेक एवं क्रेडिट कार्ड वितरित किए।
नगर आयुक्त ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना ने रेहड़ी-पटरी एवं छोटे व्यवसाय करने वाले पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। योजना के माध्यम से हजारों लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है।
कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त एवं परियोजना अधिकारी एस.के. सिंह, लीड बैंक मैनेजर, सहायक परियोजना अधिकारी राकेश कुमार, शहर मिशन प्रबंधक प्रभाकर मिश्रा, सामुदायिक आयोजक अंशुल कुमार, दीपक प्रजापति तथा बड़ी संख्या में स्वनिधि योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments