Breaking News

पारा में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही: ट्रांसफॉर्मर में करंट उतरने से गाय की मौत; ग्रामीणों में भारी आक्रोश


[ ब्रेकिंग न्यूज़ / लखनऊ ]

ब्यूरो रिपोर्ट: आनंद कुमार, लखनऊ ✍️

सूरजकुंड खेड़ा, पारा | 08 मई, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज - जन सरोकार

खनऊ के थाना पारा क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर पतौरा के मजरा सूरजकुंड खेड़ा में बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। नहरिया के किनारे लगे एक भारी-भरकम ट्रांसफॉर्मर में करंट उतर आने से एक बेजुबान गाय की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

अनदेखी बनी हादसे की वजह: स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि लगभग 250 केवी के इस ट्रांसफॉर्मर में काफी समय से करंट उतरने की शिकायतें मिल रही थीं। संबंधित विभाग को इसकी सूचना भी दी गई थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आज जब एक गाय वहां पहुंची, तो वह करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

बड़े हादसे की आशंका: आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है और यहाँ से बच्चों व बुजुर्गों का आना-जाना लगा रहता है। विभाग की यह ढिलाई किसी बड़े मानवीय हादसे को दावत दे रही है। घटना की सूचना पाकर आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

ग्रामीणों की मांग:
• ट्रांसफॉर्मर की तत्काल तकनीकी जांच कर करंट की समस्या दूर की जाए।
• ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर सुरक्षा फेंसिंग (बैरिकेडिंग) सुनिश्चित की जाए।
• लापरवाही बरतने वाले लाइनमैन और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।

सूचना मिलने के बाद विभागीय कर्मचारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। फिलहाल इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। "सच की आवाज वेब न्यूज" बिजली विभाग से अपील करता है कि बेजुबान जानवरों और मानव जीवन की सुरक्षा के मद्देनजर इस समस्या का तत्काल समाधान किया जाए।

"जनता के हक की आवाज - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments