स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 19 जून 2026। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बेरोजगार युवक एवं युवतियों को निःशुल्क ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किए जाने की योजना शुरू की गई है। इसके लिए शाहजहाँपुर जनपद की सात प्रशिक्षण संस्थाओं का चयन किया गया है।
चयनित संस्थानों में एम कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, करियर शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान, दक्ष इंस्टीट्यूट, ई-पायनियर कंप्यूवेयर प्रा.लि., मल्होत्रा कॉलेज ऑफ आईटी एंड मैनेजमेंट, उड़ान कंप्यूटर इंस्टीट्यूट तथा यूनिक कॉलेज ऑफ कंप्यूटिंग मैनेजमेंट शामिल हैं।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर अपनी पसंद के संस्थान का चयन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट आवश्यक अभिलेखों के साथ 10 जुलाई 2026 तक विकास भवन, कक्ष संख्या-307, शाहजहाँपुर में जमा करना अनिवार्य होगा।
प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही आवेदक की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक हो तथा उसके पास वैध अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने पात्र एवं इच्छुक युवक-युवतियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक अभ्यर्थी इस निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना का लाभ उठाकर अपने रोजगार के अवसरों को बढ़ा सकते हैं।
आवेदन वेबसाइट: www.obccomputertraining.upsdc.gov.in
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments