Breaking News

ऑपरेशन 'दहन' के तहत लखनऊ पुलिस ने ₹1.18 करोड़ के मादक पदार्थ किए नष्ट

 

ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली लखनऊ ✍️

लखनऊ। अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लखनऊ पुलिस ने "ऑपरेशन दहन" के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग ₹1.18 करोड़ मूल्य के 344.8738 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनाशीकरण (नष्ट) किया।

यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख एवं निर्धारित विधिक प्रक्रिया के तहत की गई। नष्ट किए गए मादक पदार्थ विभिन्न आपराधिक मामलों में बरामद किए गए थे।

विनष्ट किए गए मादक पदार्थों में पोस्ता, गांजा, हेरोइन, मॉर्फिन, डायजापाम एवं चरस शामिल हैं।

लखनऊ पुलिस ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य समाज को नशा मुक्त बनाना तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

आप देख रहे हैं — सच की आवाज वेब न्यूज़ डिजिटल भारत

Post a Comment

0 Comments