Breaking News

भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरु गाडगे महाराज जयंती कार्यक्रम आयोजित, वरिष्ठ पत्रकार बाल किशन यादव हुए सम्मानित

 

ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन यादव ✍️

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में राष्ट्रीय संत गुरु गाडगे महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अनेक लोगों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र चौधरी रहे। उन्होंने समारोह के दौरान 'सच की आवाज वेब न्यूज़ डिजिटल भारत' के वरिष्ठ पत्रकार बाल किशन यादव को तीर्थराज प्रयागराज का भगवा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने समाज सेवा, पत्रकारिता एवं जनहित में कार्य करने वाले अनेक लोगों को भी सम्मानित किया और सभी को समाजहित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

सम्मान प्राप्त करने पर वरिष्ठ पत्रकार बाल किशन यादव ने मुख्य अतिथि सुरेंद्र चौधरी एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें जनसेवा और निष्पक्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

आप देख रहे हैं — सच की आवाज वेब न्यूज़ डिजिटल भारत

वरिष्ठ पत्रकार: बाल किशन यादव
मो.: 9651875052

Post a Comment

0 Comments