स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
मंत्री सुरेश खन्ना एवं प्रमुख सचिव मनीष चौहान की उपस्थिति में जी.एफ. कॉलेज मैदान में हुआ योगाभ्यास
शाहजहाँपुर, 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जी.एफ. कॉलेज ग्राउंड, शाहजहाँपुर में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन श्री मनीष चौहान की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी, नगर आयुक्त सहित पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मानुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार भी है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान और तनावमुक्त जीवन प्रदान करता है।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
अधिकारियों ने इस वर्ष की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस थीम "योगा फॉर हेल्दी एजिंग (Yoga for Healthy Aging)" के अनुरूप सभी नागरिकों से नियमित योगाभ्यास करने तथा योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
जनपद पुलिस एवं प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से कार्यक्रम का सफल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments