Breaking News

योग भारत की अमूल्य धरोहर : कुलपति

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

शाहजहाँपुर, 21 जून। स्वामी शुकदेवानन्द विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय खेल परिषद के समन्वयन में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 150 शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों तथा एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ योग विशेषज्ञ प्रवीण मिश्रा, सौरभ गोयल एवं रचना चांदना के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास एवं प्राणायाम से हुआ। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों एवं श्वास-प्रश्वास की क्रियाओं का अभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन का आधार है और प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।

कुलपति ने इस वर्ष की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस थीम "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" का उल्लेख करते हुए सभी प्रतिभागियों से योग को आत्मीयतापूर्वक अपनाने और नियमित अभ्यास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव प्रो. अजीत सिंह चारग द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ, सकारात्मक एवं संतुलित जीवन जीने का संकल्प लिया।

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, प्रो. मीना शर्मा, प्रो. प्रभात शुक्ला, डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. जयशंकर ओझा, प्रो. कमलेश गौतम, डॉ. शिशिर शुक्ला, डॉ. अरुण कुमार यादव, डॉ. संदीप अवस्थी, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. प्रांजल शाही, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. संदीप दीक्षित, राजेश, शिव ओम शर्मा, चन्द्रभान त्रिपाठी, सुयश सिन्हा, दीपक साहू सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments