Breaking News

झांसी में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सामूहिक योगाभ्यास

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

योग स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और अनुशासित जीवन का आधार : मुख्यमंत्री

झांसी, 21 जून 2026। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी के ऐतिहासिक किला मैदान में आयोजित भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रकाशित ई-आयुष पत्रिका का विमोचन भी किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि "योग स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और अनुशासित जीवन का आधार है। एक स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण की मजबूत नींव रख सकता है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसने आज पूरे विश्व को स्वास्थ्य, शांति और मानव कल्याण का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली और आज दुनिया के अनेक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संकल्प लिया। योग दिवस का आयोजन "योग: कर्मसु कौशलम्" एवं "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" की भावना के अनुरूप संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments