स्वास्थ्य मेला, लाभार्थी संतृप्तिकरण शिविर एवं श्रीअन्न प्रदर्शनी का शुभारंभ
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद बलरामपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति एवं जनपद प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने विकास खंड श्रीदत्तगंज परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेला, लाभार्थी संतृप्तिकरण शिविर एवं श्रीअन्न (मिलेट्स) प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रभारी मंत्री का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक शत-प्रतिशत पहुंचाया जाए।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया तथा गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं पोषण की कामना की। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
प्रभारी मंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। उन्होंने—
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल सेवाओं, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन व्यवस्था के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से आमजन के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हुआ है।
कार्यक्रम से पूर्व प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने मीडिया संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं आमजन उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments