स्टेट ब्यूरो हेड : योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 12 जून 2026। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 140 करोड़ भारतीयों की सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन शाहजहाँपुर द्वारा पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज तथा भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम सभागार में शिक्षकों के साथ संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, शाहजहाँपुर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 200 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी गुप्ता, समाजसेविका श्रीमती नीलम गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जय शंकर श्रीवास्तव तथा प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। साथ ही प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के सेवा, सुशासन एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
वहीं भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 400 बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षकों ने सहभागिता की। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ने शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों एवं छात्रहित में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं पर विस्तृत संवाद किया।
कार्यक्रम में जनपद के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने अपने विचार साझा किए तथा शिक्षा क्षेत्र में संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की।
संवाद कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments