स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में गुरुवार को आयोजित सुनवाई में कुल 20 प्रकरणों पर विचार किया गया। परामर्श के बाद एक दंपति ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त कर साथ रहने का निर्णय लिया।
परिवार परामर्श केंद्र के अनुसार, थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के एक दंपति, जिनका विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व हुआ था, घरेलू विवाद के चलते पिछले 20 दिनों से अलग रह रहे थे। दोनों पक्षों को केंद्र पर बुलाकर उनकी काउंसलिंग की गई और आपसी बातचीत के माध्यम से मतभेद दूर कराए गए।
परामर्श के उपरांत दोनों पक्षों ने समझौता कर साथ रहने की सहमति व्यक्त की, जिसके बाद दंपति को सकुशल विदा किया गया।
इस दौरान प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र उपनिरीक्षक मधु यादव, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, नेहा चौहान, रश्मि चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments