Breaking News

लूट के मामले में वांछित शातिर आरोपी गिरफ्तार, वारदात में शामिल तीनों आरोपियों का खुलासा

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने लूट के मामले में वांछित एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से ₹1,060 नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, इससे पहले इसी मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक, 25 मई 2026 को एक महिला के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र छीनने की घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में अनवर अली निवासी गदरपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) का नाम प्रकाश में आया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ओसीएफ मंदिर के पीछे बरगद के पेड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले महिला की रेकी की, फिर चेन और मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए तथा बाद में जेवर बेचकर रकम आपस में बांट ली।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

Post a Comment

0 Comments