Breaking News

जनशिकायतों के निस्तारण में शाहजहाँपुर पुलिस की पहल, एक दिन में 17 शिकायतों का मौके पर समाधान

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 15 जून 2026। जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शाहजहाँपुर पुलिस ने सोमवार को कुल 17 शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान का उद्देश्य आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को नामित किया गया है।

घर पहुंचकर किया जा रहा शिकायतों का समाधान

विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के घर अथवा घटनास्थल पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण कर रहे हैं। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में कम से कम एक स्थान तथा प्रत्येक थाना प्रभारी प्रतिदिन कम से कम दो स्थानों पर जाकर शिकायतों की जांच एवं समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।

17 शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण

दिनांक 15 जून 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थानों पर प्राप्त शिकायतों में से 17 शिकायतों का मौके पर जाकर समाधान किया गया। शिकायतकर्ताओं एवं संबंधित पक्षों से फीडबैक लेकर उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास किया गया।

थाने के चक्कर से मिलेगी राहत

इस अभियान के तहत अब शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने या पुलिस कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करेगी और शिकायतों का बेहतर एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करेगी।

शाहजहाँपुर पुलिस का यह अभियान जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सच की आवाज वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments