स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद शाहजहाँपुर में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत 28 जून 2026 को पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर 19 शिकायतों का सफल निस्तारण किया।
अभियान अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है। इसके तहत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के घर या घटनास्थल पर पहुंचकर शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर उनका समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।
अभियान के अंतर्गत प्रत्येक क्षेत्राधिकारी को प्रतिदिन अपने सर्किल में कम से कम एक स्थान तथा प्रत्येक थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर पहुंचकर शिकायतों का मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।
शाहजहाँपुर पुलिस का उद्देश्य शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाना या पुलिस कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। मौके पर दोनों पक्षों से वार्ता, स्थलीय निरीक्षण और फीडबैक लेकर शिकायतों का निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह विशेष अभियान जनपद में लगातार जारी है, जिससे आमजन को त्वरित न्याय एवं बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments