स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, शाहजहाँपुर द्वारा जमौर स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (बॉटलिंग प्लांट) में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ददरौल की चिकित्सकीय टीम के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों, अधिकारियों एवं ट्रक चालकों सहित लगभग 200 लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर का शुभारंभ मुख्य संयंत्र प्रबंधक श्री कौशल कुमार पंकज एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के जिला सचिव डॉ. विजय जौहरी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विपुल कुमार (सीनियर मैनेजर प्लांट), वैभव शर्मा (मैनेजर एलपीजी सेफ्टी) एवं दीपक पटेल (असिस्टेंट मैनेजर प्लांट) भी उपस्थित रहे।
शिविर में शुगर, मलेरिया, टाइफाइड, रक्तचाप (बीपी), वजन तथा नेत्र परीक्षण सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं। सभी लाभार्थियों को आवश्यक परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
चिकित्सकीय टीम में डॉ. रचना रस्तोगी, डॉ. जिया सिंह, किरण देवी, मधुबाला एवं अनुज कुमार ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जबकि अनुराग पांडे ने नेत्र परीक्षण की जिम्मेदारी निभाई। जांच के दौरान 45 वर्ष से अधिक आयु के जिन लोगों को रीडिंग चश्मे की आवश्यकता पाई गई, उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ददरौल से निःशुल्क चश्मा प्राप्त करने के लिए रेफर किया गया।
कार्यक्रम में पाती राम दीक्षित, अवनीश सक्सेना, बृजेश गुप्ता एवं नवजोत सिंह सहित रेड क्रॉस के स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहयोग किया। जिला सचिव डॉ. विजय जौहरी ने शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सेवा कार्यों की सराहना की।
डॉ. विजय जौहरी ने कहा कि इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी मानवता, सेवा और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments