स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण सक्सेना से शिष्टाचार भेंट कर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की।
भेंट के दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर में संचालित ग्रीन कैंपस पहल, पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण अभियानों की जानकारी देते हुए वन राज्य मंत्री को विश्वविद्यालय आगमन का आमंत्रण दिया। आमंत्रण स्वीकार करते हुए डॉ. अरुण सक्सेना ने जुलाई के प्रथम सप्ताह में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय आने की सहमति प्रदान की।
प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान वन राज्य मंत्री विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान में सहभागिता करेंगे तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और हरित विकास के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
शिष्टाचार भेंट के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं युवाओं में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने जैसे विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए हरित एवं स्वच्छ परिसर के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने विश्वविद्यालय के पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही हरित, स्वच्छ और सतत भविष्य का निर्माण संभव है। उन्होंने विश्वविद्यालय परिवार के साथ पौधारोपण अभियान में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments